डीपी उनियाल गजा: टिहरी विकास खंड चम्बा की धार अकरिया पट्टी के ग्राम पंचायत बगीद मे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन निवर्तमान प्रधान श्रीमती लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक मे उपस्थित रहे सभी ग्राम पंचायत निवासियों को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान प्रधान लक्ष्मी चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत की एकता एवं विकास कार्यों की प्रगति के लिए सभी को मिलजुल कर पंचायत चुनाव के लिए सहमति बनानी चाहिए।
बैठक मे पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान व होसियार सिंह चौहान ने आम सहमति से चयन करने के सुझाव का स्वागत किया, बैठक मे सभी लोगों ने प्रस्ताव पारित किया कि श्रीमती नंदनी चौहान को निर्विरोध प्रधान पद के लिए चयनित किया जाता है। बैठक मे शामिल सभी लोगों ने कहा कि वर्तमान में ही नहीं बल्कि आगामी पंचवर्षीय मे भी हम लोगों का प्रयास रहेगा कि निर्विरोध चयन किया जाय।
ग्राम वासियों की बैठक में यह भी तय किया गया कि सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए भी इस ग्राम पंचायत से एक ही व्यक्ति प्रतिभाग करेगा, इसके लिए पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान का नाम प्रस्तावित किया गया।
सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया, निर्विरोध चयनित युवा प्रधान नंदनी देवी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया व कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी, एवं हर कार्यों को आम सहमति से गुणवत्ता परक व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करायेंगी।
बैठक में निवर्तमान प्रधान लक्ष्मी देवी,पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान, विनोद सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, होसियार सिंह, श्रीचंद सिंह, कीर्ति सिंह, उम्मेद सिंह, दीपचंद सिंह, कुंवर सिंह, अंकित सिंह चौहान, श्रीमती सरिता देवी, अनिता देवी, कमला देवी, प्रकाशी देवी, दर्शना देवी सहित कई अन्य महिला व पुरुष उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया