डी पी उनियाल गजा : विकास खंड चम्बा के नकोट मखलोगी मे हंश फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पौड़ी के द्वारा निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन समाजसेवी विक्रम सिंह रावत के अनुरोध पर लगाया गया।
जिसमे 63 लोगों का पंजीकरण किया गया तथा उनमें से 22 लोगों को आप्रेशन के लिए पाया गया। आप्रेशन के लिए चिह्नित लोगों को हंश फाउंडेशन हास्पिटल सतपुली पौड़ी की टीम बस से सतपुली ले जायेगी तथा आप्रेशन करने के बाद सभी को वाहन से वापस नकोट लाया जायेगा।
डा. भूपेंद्र रावत ने शिविर में आये महिला पुरुष को नेत्र रोग से वचाव की जानकारी भी दी। डा. रावत तथा कैम्प कोआर्डिनेटर संतोष कुमार व सहयोगी स्टाफ प्रवीन कक्कनवान ने बताया कि 41 लोगों को निशुल्क दवाइयाँ तथा चश्मे वितरित किये गए।
शिविर में सहयोग करने वाले विक्रम सिंह रावत ने कहा कि हंश फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों की मदद कर रहा है।
अब तक गजा, नकोट क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का लाभ मिल चुका है।
https://youtu.be/BmefQnLDbgU?si=vh2565rvWbi2MBgQ
It’s easy to learn



More Stories
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत नदी उत्सव का आयोजन
हरिद्वार: 14वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं नगर निगम की टीमों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा रोधी पर्यटन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ