डी पी उनियाल गजा नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में व्यापार सभा गजा ने उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीद स्व.बेलमति चौहान के स्मारक पर झंडा रोहण किया ।
वहीं शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा, ओमकारानंद जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर गजा के छात्र छात्राओं ने पूरे बाजार में सुबह प्रभातफेरी निकाली।
रिमक्षिम बारिश के साथ ही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन भी किया। स्कूली बच्चों की झांकियों की जनता ने खूब सराहना की , छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया, व्यापार सभा गजा ने शहीद स्मारक पर झंडा रोहण किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, उत्तराखंड आंदोलनकारी कुंवर सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह खाती, राजेंद्र सिंह खाती,जोत सिंह चौहान, मान सिंह चौहान ,सुनील सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के महापर्व को हर देशवासी देशभक्ति की भावना से मना रहा है , आजादी दिलाने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा, नगर पंचायत कार्यालय, शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पालीटेक्निक भवन,इंटर कालेज पोखरी क्वीली, राजकीय इंटर कालेज चाका , आदर्श विद्यालय दुवाकोटी,इंटर कालेज केशरधार नैचोली, प्राथमिक विद्यालय कुल्पी सेरा,में भी स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने भी अपने अपने क्षेत्र में झंडा फहराया। ,



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स