डी पी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा के धार अकरिया पट्टी में कठूड़ गाँव के निकट गजा कठूड़ सड़क पर शनिदेव व बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के साथ की गई।
इन मूर्तियों की स्थापना के लिए ग्राम कठूड़ निवासी बिलेंद्र सिंह असवाल विगत कुछ महिनों से भूमि समतलीकरण व चाहरदिवारी का काम कर रहे थे।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना सुबह से आरम्भ हो कर दोपहर बाद तक समपन्न हुई, प्राण प्रतिष्ठा पूजा, हवन यज्ञ, आचार्य विजय उनियाल, पंडित बृजेश उनियाल, पं. जितिन उनियाल ने वेद मंत्रोच्चारण व आरती के साथ समपन्न कराया, यजमान के रूप में कठूड़ निवासी बीर सिंह असवाल व समस्त गाँव निवासी पुरुष महिला शामिल रहे हैं, कन्याओं की पूजा के साथ ही उन्हें भोजन कराया गया, पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ में शामिल सभी लोगों ने मत्था टेक कर आशीर्वाद भी लिया।
समापन पर भंडारे में सात्विक भोजन, फल, प्रसाद वितरण किया गया है, भारी बारिश के बाबजूद भी आस्था के साथ लोगों का आवागमन लगा रहा।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह खाती, गजेंद्र सिंह खाती, कुशबीर पुंडीर, आनंद सिंह खाती, धर्मेन्द्र सिंह सजवाण, रघुबीर सिंह खाती, प्रबीन पंवार, महाबीर सिंह असवाल, दिनेश प्रसाद उनियाल, नीरज खाती, जबर सिंह असवाल, धूम सिंह, राजेन्द्र सिंह, बगवाल्या सिंह असवाल, सहित ग्राम कठूड़ निवासी सभी पुरुष महिला, ग्राम चमोगी, घर गाँव, चौड़खेत, माणदा, गजा, व निकटतम गांवों के सैकड़ों लोग शामिल रहे।


More Stories
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के बाद साधु संतों ने सभी से की अपील, जानिए..
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन