डी पी उनियाल गजा : भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान पर्व पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
सांगठनिक ढांचा तैयार होगा तो भविष्य के लिए मजबूत संगठन बनेगा, उक्त बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण ने कीर्तिनगर मंडल सदस्यता अभियान संगठन पर्व पर बतौर मुख्य वक्ता मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कही।
बंठवाण ने कहा कि सदस्यता अभियान को महापर्व के रूप में लेकर युवाओं को जोड़ा जाय, कीर्तिनगर नगर मंडल सदस्यता अभियान का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य रणजीत जाखी, आशा पैन्यूली, प्रियंका भट्ट,किरण सिलवाल, अनिता सिलवाल, सरिता पुंडीर, धमेंद्र भंडारी, नंदकिशोर, विकास दुमगा, संतोष मेहता,विजयराम गोदियाल,जोत सिंह,मंजू कंडारी, जगदम्बा कुमाई, पुष्पा,उषाचौहान, केवल सिंह कठैत सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ एवं अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन
महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन
टिहरी गढ़वाल के “डुंग-मंदार” के छात्र-छात्राओं को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में मिलेगी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा