डीपी उनियाल, गजा: चम्बा जनपद टिहरी के थाना चम्बा द्वारा ग्राम पंचायत साबली मे सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत बैठक का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी चम्बा विपिन बहुगुणा ने बैठक में सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना को रोकने के साथ ही साइबर क्राइम की जानकारी होनी चाहिए।
कहा कि साइबर ठग कई प्रकार से लोगों को वेबकूफ बना कर धनराशि ठग लेते हैं, जब तक हम सतर्कता नहीं बरतेंगे तब तक साइबर क्राइम होते रहेंगे, उन्होंने विस्तार से इसकी जानकारी दी, थाना प्रभारी विपिन बहुगुणा के साबली गाँव पहुंचने पर प्रधान श्रीमती अनिता बहुगुणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेणुका बहुगुणा, व अन्य वरिष्ठ जनों के द्वारा ढोल दमाऊ के साथ पंचायत भवन में ला कर माल्यार्पण व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान अनीता बहुगुणा ने की, थाना प्रभारी ने नशा मुक्त गाँव , जागरूक गाँव पर भी चर्चा की, थाना चम्बा से आये हुए निरीक्षक धीरज कुमार व सोनम ने भी ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी।
इस अवसर पर रेणुका बहुगुणा, डिमेश्वर बहुगुणा, गुरु प्रसाद, नवीन, अजय बहुगुणा, हर्षमणी बहुगुणा, समाजसेवी संजय बहुगुणा, विनोद बहुगुणा, प्रवीन, मस्तराम भट्ट, राजेश बहुगुणा, बृजेश, बिशंभर बहुगुणा व उत्तम एवं ग्राम पंचायत के सभी सभासद, मातृशक्ति उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी संजय बहुगुणा ने किया।


More Stories
महाविद्यालय, कोटा के एनसीसी आर्मी विंग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं कैडेट्स सम्मान शिविर का आयोजन
हरिद्वार: सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज भगवानपुर में हुआ एक दिवसीय भौतिकी कार्यशाला का आयोजन
मोदीजी की सफल आर्थिक कूटनीति से ध्यान भटकाने की कांग्रेस की नौटंकी सफल नहीं होगी – अरविन्द सिसोदिया