डीपी उनियाल, गजा : टिहरी गजा नकोट मोटरमार्ग पर गजा से तीन किलोमीटर आगे भलियालपानी के निकट सडक पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा हेतु लगाये गये गार्डर पुश्ता टूटने के कारण हवा में ही झूल रहे हैं।
यहाँ पर कभी भी हादशा हो सकता है। रात के समय आने जाने वाले बडे़ अथवा छोटे वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने की सम्भावना जताई जा रही है।
मूल निवास भूकानून समन्वय समिति विकास खंड चम्बा के सहसंयोजक विलेंदर सिंह असवाल ने कहा कि विगत काफी समय से यहाँ पर खतरा बना हुआ है।
बताया कि विगत कुछ समय पहले कठूड निवासी वाहन चालक महाबीर सिंह के द्वारा यहाँ पर पत्थर भी रखे गए थे ताकि रात के समय वाहनों को सडक पर किनारे पर रखे पत्थर दिखाई दें। लेकिन अब पत्थर भी नहीं हैं।
विलेंदर सिंह असवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को चाहिए था कि पत्थर लगाकर चूना डाल दिया जाता लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर से अनुरोध किया है कि यहाँ पर अबिलंब पुश्ता लगाया जाय। साथ ही इसी जगह से आगे दो स्थानों पर भी इसी तरह खतरा बना हुआ है। मानसून आने से पहले ही सडक पर सुरक्षा व्यवस्था ठीक की जानी चाहिए।


More Stories
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में योग शिविर के छठे दिन प्राणायाम, ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक विशेष सत्र आयोजित
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान