डीपी उनियाल, गजा टिहरी गढ़वाल: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के घंडियाल डांडा मंदिर में आगामी दशहरा पर्व पर घंटाकर्ण धाम मंदिर में आने के लिए ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर आमंत्रण दिया।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण व देवता के पश्वा कुलबीर सिंह सजवाण के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने बताया कि आगामी 20मई से 30 मई तक घंटाकर्ण मंदिर में महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है , इसके लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा हंश फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला को उनके आवास पर जाकर निमंत्रण दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। माता मंगला को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। माता मंगला के द्वारा छप्पन हजार एक सौ रुपए की धनराशि महायज्ञ आयोजित करने के लिए दी गई है।
शिष्ट मंडल में विजय प्रकाश विजल्वाण, कुलबीर सिंह सजवाण, विनोद विजल्वाण, सत्येन्द्र सजवाण शामिल रहे । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं तथा मुख्यमंत्री भी दशहरा पर्व पर घंटाकर्ण धाम मंदिर में आने का प्रयास करेंगे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2025-26 की पूर्व छात्र परिषद बैठक सम्पन्न
कंपनियां अपने नियमों का हवाला देकर श्रमिकों का कर रहीं उत्पीड़न- वरूण बालियान
जेयूयू हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण आयोजित, अध्यक्ष राजकुमार, महासचिव नवीन चौहान सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ