डीपी उनियाल,गजा / नरेंद्र नगर: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी क्वीली डांडा मे स्थित प्रसिद्ध घंटाकर्ण मंदिर के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के अपने गृह क्षेत्र पौड़ी गढ़वाल आगमन पर उनसे मुलाकात की।
घंटाकर्ण धाम के पदाधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ जी को मंदिर मे आने का न्योता देते हुए भगवान घंटाकर्ण मंदिर का स्मृति चिन्ह् भी भेंट किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने घंटाकर्ण धाम आने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया व भगवान घंटाकर्ण को घण्टा अर्पित करने का संकल्प बताया।
प्रतिनिधि मंडल में विजय प्रकाश विजल्वाण, मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, बिहारी लाल गैरोला, अशोक विजल्वाण, सुशांत गैरोला, दीपक विजल्वाण, श्याम लाल गैरोला शामिल रहे।
विजय प्रकाश विजल्वाण ने बताया कि मुलाकात के लिए समय देने व घंटाकर्ण धाम क्वीली डांडा आने का न्योता स्वीकार करने पर आभार व्यक्त किया है।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में “स्थानीय प्रयासों से वैश्विक प्रभाव” विषय पर होगा संगोष्ठी का आयोजन
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न