एनटीन्यूज़, ऋषिकेश : दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आए गाजियाबाद के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। इस मामले में स्वजनों को सूचित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद से चार दोस्त बीते शनिवार को अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए ऋषिकेश आए थे। रविवार को चारों दोस्त घूमने के लिए नीरगढ़ वाटरफॉल चले गए। वाटरफॉल की चढ़ाई पर अचानक आकाश भारद्वाज (27 वर्ष) निवासी विजय नगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की तबीयत बिगड़ गई। उसने पहले कमर में दर्द होने की शिकायत की और बाद में सीने में तेज दर्द होने की बात बताई। दोस्तों ने उसे पानी और कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। जिसके उसने उल्टी की ओर बेहोश हो गया। आकाश भारद्वाज के साथी अन्य पर्यटकों की मदद से उसे मुख्य मार्ग तक लाए। जहां से 108 आपात सेवा की मदद से उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया।
चिकित्सालय में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चिकित्सालय पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक के स्वजन को इसकी जानकारी दी गई है।
युवक के साथियों ने बताया कि उनमें से एक युवक का शनिवार को जन्मदिन था। सप्ताहांत का अवकाश और जन्मदिन मनाने के लिए वह सभी दोस्त यहां आए थे। उन्होंने बताया कि आकाश भारद्वाज का गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण