जल संस्थान के जेई को रकम दोगुनी करने का लालच देकर रू 17 लाख ठगने का मामला सामने आया है।
जल संस्थान हल्द्वानी में कार्यरत जेई को दोगुना रकम वापस करने का झांसा देकर जालसाजों ने लाखों की ठगी कर ली। पुलिस से शिकायत के बाद भी जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
बता दें कि देहरादून के सिंघल मंडी स्थित कुसुम विहार निवासी अमित आर्या हल्द्वानी स्थित जल संस्थान कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक करीब तीन साल पहले उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल की और कंपनी में निवेश पर दोगुना लाभ का झांसा दिया। ज्यादा मुनाफे के लालच में अमित आर्या ने हामी भर दी और रकम का भुगतान करना शुरू कर दिया।
तहरीर के मुताबिक तीन साल में जालसाजों ने अलग-अलग नंबरों से फोन करके समय समय पर 17 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद इनकम टैक्स भरने की बात का हवाला देने पर जेई को शक हुआ तो उन्होंने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने टालना शुरू कर दिया।
वहीं जब इसकी शिकायत जेई ने कोतवाली पुलिस और एसएसपी कार्यालय में की तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कई अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन