पौखाल, 9 दिसंबर 2025 : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पौखाल की टीम द्वारा चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का नेतृत्व डॉ. गीतिका आर्य ने किया, जिसके अंतर्गत 250 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान डॉ. गीतिका ने बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य तथा सर्दियों में बीमारी से बचाव के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस शिविर को सफल बनाने में श्रीमती कविता (फार्मासिस्ट), श्री सोहनलाल तथा विद्यालय की स्टाफ नर्स सुश्री ज्योति गैरोला का विशेष सहयोग रहा।
उपप्राचार्य महोदय ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।



More Stories
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान