हरिद्वार 09 जुलाई 2025 : जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में स्थित वेयर हाउस पहुंच कर राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीसी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों से कहा कि EVM -VVPAT की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही व शिथिलता नहीं होनी चाहिए, सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ करे।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह, सीपीआई (एम) राजीव गर्ग,मंडल अध्यक्ष भाजपा बिन्दर पाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, सुरक्षा कार्मिक आदि मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार के लिए वीकेंड/सोमवती अमावस्या स्नान पर्व (13, 14 एवं 15 जून 2026) हेतु यातायात प्लान
हरिद्वार: अंतरजनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में आये 02 शातिर
हरिद्वार: साइबर सेल की तत्परता से वापस मिले 20 हजार, मोबाइल पर अज्ञात लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा