ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभय नाथ यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया.
बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद राय के अनुसार, रविवार देर रात यादव को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
गौरी और ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को अपना जवाब 4 अगस्त को देना था, जिसमें दिवंगत अधिवक्ता की भूमिका अहम हो सकती थी.
बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी केस में नियमित दर्शन पूजन के लिए मांग रखी गई है. जिसमें अंजुमन इंतजामिया कमेटी मुस्लिम पक्ष (Anjuman Insanjariya Committee Muslim Party) की पैरवी कर रही है. अभय नाथ यादव इस कमेटी के प्रमुख वकील के तौर पर थे.
श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन पूजन मामले में अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से अभय नाथ यादव प्रमुख वकील के तौर पर पेश होते रहे है. इसी मामले में अभय नाथ यादव ही प्रमुख मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील पेश करते रहे हैं.



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन