नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार : जनपद स्तरीय फुटबाॅल का सुब्रोतो कप टूर्नामेंट का आयोजन ज्वालापुर इंटर काॅलेज, ज्वालापुर में किया गया।
फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ स्पोर्ट सेक्रेटरी हरिद्वार द्वारा किया गया। जनपद स्तरीय टूर्नामेंट में जनपद हरिद्वार की चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
गायत्री विद्यापीठ, ज्वालापुर इंटर काॅलेज, भागीरथी सरस्वती शिशु/ विद्या मन्दिर, आचार्यकुलम गुरूकुल की फुटबाल टीम इस टूर्नामेंट मुख्य प्रतिभागी रही।
फुटबाल टूर्नामेंट की प्रथम विजेता टीम भागीरथी सरस्वती शिशु /विद्या मन्दिर बहादराबाद, हरिद्वार 25 मई सन 2024 को प्रान्त स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबन्ध समिति ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनायें दी।
विद्यालय के कोच दिलीपदास की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस टूर्नार्मेंट में दिलीपदास, हेमंन्त सैनी, आलोक ने टूर्नामेंद को सफल बनाने में अपना विशिष्ट सहयोग प्रदान किया।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित