कोटा, 8 – 5-2026 : राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में संगीत विभाग, भारतीय ज्ञान परंपरा संस्कार भारती एवं सांस्कृतिक मंच के सयुंक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध ठुमरी क्वीन गिरिजा देवी की जयंती मनाई
संस्कार भारती की मंचीय कला प्रमुख डॉ 0 संगीता सक्सेना ने बताया कि प्राचार्य डॉ 0 सीमा चौहान विभागाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में प्रो0 पुनीता श्रीवास्तव ने उनके जीवन पर तथा संस्कार भारती कोटा के महामंत्री तबला वादक देवेंद्र कुमार सक्सेना ने वाराणसी में पंडित किशन महाराज जी व हरिभाऊ वाकणकर जी के साथ बिताए संस्मरण छात्राओं को सुनाकर प्रेरित किया…
अंत विदुषी गिरिजा देवी के ठुमरी गायन एवं पद्मश्री कुमार बोस के वादन की युगल वीडियो रिकार्डिंग छात्राओं सुनाई।
एम ए चतुर्थ सेमेस्टर संगीत की छात्रा तन्वी गौतम, पार्थवी गौड, प्रज्ञा शर्मा, अंजली खोखर, हंसिका दुबे, शिवानी रावल, निशा बैरवा, संजना बडगूजर, रिया कुमारी, छवि नामा आदि छात्राओं ने संस्कार भारती के संस्थापक महामंत्री प्रसिद्ध पुरातत्व विद् इतिहास कार डॉ 0 हरि विष्णु हरिभाऊ वाकणकर ठुमरी क्वीन गिरिजा देवी, तबला सम्राट पंडित किशन महाराज,संगीत ऋषि त्यागराज, संगीतकार नौशाद, प्रथम महिला तबला वादक डॉ 0 आबान ई मिस्त्री आदि को श्रध्दांजलि अर्पित की।


More Stories
हरिद्वार: चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
धनौरी पीजी कॉलेज, हरिद्वार में विदाई समारोह का आयोजन
गजा: जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर से मुलाकात कर समस्याओं से कराया अवगत