डीएवी विद्यालयों के संगीत शिक्षकों की संगोष्ठी में डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटा के तुलसीदान वर्मा प्रथम
नई दिल्ली स्थित आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा मंदिर मार्ग में डीएवी विद्यालयों के संगीत शिक्षकों की संगीतमयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली द्वारा 7 से 9 फरवरी 2025 तक दयानंद जी के जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पल्लवी अरोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतभर के डीएवी विद्यालयों के 135 संगीत शिक्षकों ने भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटा (राजस्थान) के संगीत शिक्षक श्रीमान तुलसीदान वर्मा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹11,000 का पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस संगोष्ठी में संगीत शिक्षा के महत्व, नवाचारों और पारंपरिक संगीत के संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और नई संगीत शिक्षण विधियों पर विचार-विमर्श किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण