नाविक ने नदी में डूब रहे डॉक्टर को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हाथ छिटककर डूब कर आत्महत्या करने के वायरल वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है। एक डॉक्टर आत्महत्या करने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन संयोग से एक नाव वहां से गुजर रही थी। डॉक्टर को डूबता देख नाविक ने बचाने के लिए उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन उन्होंने अपना हाथ छुड़ाकर खुद को नदी में डूबा दिया। देखते ही देखते कई लोगों के सामने एक जिंदा इंसान लाश में तब्दील हो गया। बेहद विचलित कर देने वाला इस वीडियो को जो भी देखेगा वह स्तबध रह जाएगा।
दरअसल, ये दुखद घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर की है। मानसिक तनाव के चलते डॉक्टर ने घूरपुर में नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इससे पहले जब वह नदी में डूब रहा था तो नाविक ने किसी तरह उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की ।
किसी तरह नाविक ने डूब रहे व्यक्ति का हाथ पकड़ लिया था लेकिन उन्होंने हाथ झटककर और गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते वह नदी की गहराई में डूब गया।
नरसिंहपुर के कामत वार्ड निवासी 60 वर्षीय जयप्रकाश सोनी शनिवार को घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना कोतवाली नरसिंहपुर को दी थी, लेकिन रविवार को उनेके डूबने का वीडियो वायरल हो गया और किसी तरह परिजनों तक पहुंच गया और फिर उन्हें जानकारी मिली। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और गोताखोर लगातार शव की तलाश कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न
हरिद्वार: प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने दी योजनाओं की जानकरी
कोटा के डॉ विपुल सक्सेना को ज़ी टीवी ने किया “रियल हेरोज़” से अवॉर्ड से सम्मानित