गदरपुर: तीसरी शादी करने जा रहे युवक का स्वागत किया चप्पलों से जानकारी के अनुसार, नगर के कंबोज धर्मशाला में गदरपुर निवासी एक युवती का विवाह बड़ी ही धूमधाम से किया जा रहा था। वहीं नाचते गाते बारात भी गेट पर पहुंची, जहां युवक की पहली पत्नी ने पुलिस की मदद से रिबन कटने से पहले ही चलती शादी को रुकवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतापुर तहसील कांठ जिला मुरादाबाद निवासी मदन उर्फ बंटी धूमधाम से अपनी शादी करने नगर के कंबोज धर्मशाला पहुंचा, जहां मदन उर्फ बंटी की पहली पत्नी कीर्ति सैनी ने मौके पर पहुंचकर जहां एक और शादी को रुकवाया। वहीं चप्पलों से दूल्हे की कुटाई भी कर दी।
मदन उर्फ बंटी अपने पिता नोभार सिंह वह अपनी तीन बहनें अनीता ,कविता व भावना के साथ गदरपुर निवासी युवती से विवाह करने पहुंचा, जहां कीर्ति सैनी नाम की युवती ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे की कुटाई शुरू कर दी।
वहीं कीर्ति सैनी के भाई भारत सैनी ने बताया कि मदन उर्फ बन्टी जो दूल्हा बनकर यहां शादी कर रहा है उसकी शादी विगत वर्ष 2021 में 27 अप्रैल को उसकी बहन कीर्ति के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से हुई थी। वहीं भारत सैनी ने यह भी बताया कि अब उन्हें पता चला है कि इस मदन नाम के लड़के ने पूर्व में भी एक शादी कर रखी थी। जिसे यह तलाक दे चुका है।
वहीं 2013 में एक लड़की द्वारा मदन उर्फ बन्टी पर शोषण को लेकर 376 की कार्यवाही भी करवाई है। भारत सैनी ने बताया कि उनकी बहन कीर्ति को तलाक दिए बिना अब तीसरी शादी कर रहा था सूचना मिलने पर भारत सैनी अपनी बहन को साथ लेकर थाना गदरपुर पहुंचा, जहां पुलिस प्रशासन को साथ में लेकर विवाह स्थल पर पहुंचकर शादी को रुकवाया।
कीर्ति सैनी के भाई भारत सैनी का कहना है कि युवक पूर्व में दो से तीन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए