हरिद्वार: हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में एक 80 वर्षीय महिला का गंगा में ऊंचाई से छलांग लगाकर तैरते हुए जाने का वायरल वीडियो सबको आश्चर्यचकित कर रहा है ।
इन बुजुर्ग दादी का जोश देखकर आप भी दंग रह जाएंगे कि किस तरह उन्होंने रेलिंग के दूसरी ओर जाकर नौजवानों की तरह गंगा नदी में छलांग लगाई और तैर कर किनारे की ओर आयीं ।
हर की पौड़ी से ऊंचे से बिना किसी डर के गंगा में छलांग लगने वाली इस बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 70 वर्ष से अधिक ही होगी और इस उम्र में कोई भी मुश्किल से चल फिर पाता है और इस तरह का स्टंट करने के बारे में तो कोई सोच भी नही सकता है मगर इस बुजुर्ग महिला ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है और इसने पुल से गंगा के तेज बहाव में छलांग लगाई गई और किसी बुजुर्ग और वह भी महिला को इस तरह से छलांग लगाते हुए देखना जहा आश्चर्यजनक है वही सुखद अनुभूति भी कराता है ,
हालांकि इस तरह पुल पर से नदी में कूदना जोखिम भरा है और नवल टाइम्स न्यूज़ कभी इस तरह के कार्यों की सपोर्ट नहीं करता है लेकिन बुजुर्ग महिला के इस तरह छलांग लगाते हुए वायरल वीडियो को देखना अपने आप में ही एक सुखद अनुभूति देता है



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन