छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर के जंगलों में जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया।
दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 11 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर नक्सलियों का बड़ा हमला हुआ है। हमले में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 10 जवान शहीद हो गए है। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी आ गया। कुछ साल पहले हुए बीजापुर हमले के बाद इसे हाल का सबसे बड़ा नक्सली हमला माना जा रहा है।


More Stories
अर्धकुंभ 2027 से पहले हरिद्वार को नशामुक्त बनाने को , राष्ट्रीय सावक मंच ने छेड़ा जनसंपर्क अभियान
हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू का विडियो
हरिद्वार: मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला ठग गिरफ्तार