उत्तराखंड और भारतीय खेल जगत के लिए एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा Jaspal Rana का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे।
जानकारी के अनुसार, उनके हृदय में कार्डियक ब्लॉकेज की समस्या सामने आने पर स्टेंट सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही थी और स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।
जौनपुर, उत्तराखंड से संबंध रखने वाले जसपाल राणा देश के सबसे सफल निशानेबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने शानदार खेल करियर के दौरान अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2012 के बाद उन्होंने कोचिंग क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई और देश के कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों को तैयार किया।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक डबल ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker को प्रशिक्षण देना रहा। मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। फरवरी 2025 से जसपाल राणा 25 मीटर पिस्टल वर्ग में भारत के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी कार्यरत थे।
उनके निधन से भारतीय खेल जगत, उत्तराखंड और शूटिंग समुदाय को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके योगदान और उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा।


More Stories
हरिद्वार: ऋण माफी का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप, बैंक अधिकारी सहित दो के खिलाफ शिकायत
हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण
मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित