देहरादून: सागर रघुवंशी के निर्देश पर देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री मंजीत भट्ट जी के नेतृत्व में आज नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के आस पास में हो रहे नशे के व्यापार के सम्बन्ध में मिल रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट ने नेहरू थाने के (एस० एस० आई०) श्रीमान विकाश शुक्ला जी को एक ज्ञापन दिया ।
और नशा तस्करों की धड़पकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाने के लिए विनम्र निवेदन किय वही महानगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि शहर में नशे का कारोबार अत्याधिक बढ़ता जा रहा हे जैसे दीमक लकड़ी को खोखला करती हे उसी भाती नशा भी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा हे इससे न केवल समाज में अपराध बढ़ रहा हे बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय हो रहा हे युवा सेना आपसे निवेदन करती हे की इस मुद्दे पर विशेष अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए ।
और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए ओर उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त कराया जाए कार्यक्रम में उपस्थित रहे सुमित चौधरी नवलेश शाह। प्रीतम शाह। मनोज रावत। राजीव कुमार। सोहित। दीपक। मनोज कुमार।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण