September 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी: अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत पर्यावरण समिति द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम

धनौरी/हरिद्वार:  अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी की पर्यावरण समिति द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाए रखना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार, उपप्राचार्या डॉ. अलका सैनी, डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. करिश्मा, डॉ. पुष्पा एवं डॉ. नीतू सम्मिलित रहे।

पर्यावरण समिति प्रभारी डॉ. राखी बलियान के नेतृत्व में डॉ. आकाश, डॉ. रीना, डॉ. कुमुद एवं श्री अंकित कोहली ने सक्रिय सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं छात्रों ने लगाए गए वृक्षों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने पर्यावरण समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के आधार हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

About The Author