हरिद्वार : धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में आज शारीरिक मूल्यांकन एवं फिटनेस परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 38 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस परीक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस स्तर का आकलन करना था।
कार्यक्रम के दौरान बॉडी मास इंडेक्स (BMI), हैंड ग्रिप स्ट्रेंथ टेस्ट, बैलेंस टेस्ट सहित विभिन्न शारीरिक परीक्षण किए गए, जिससे विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता और संतुलन क्षमता का विश्लेषण किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर दीप ने किया।
उनके निर्देशन में सह-कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरन, डॉ. रवि शेखर सहित अन्य सहायक आचार्यगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इस परीक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का भी विशेष योगदान रहा। स्वयंसेवकों में अजय, सार्थक, आदित्य, सुमित, अंशिका, मोहिनी कपूर, अंजलि आदि ने पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए रखने के लिए डॉ अमर दीप ने आवश्यक सुझाव दिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने इस सफल आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया, जिससे छात्र-छात्राएँ न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें बल्कि खेलों और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत