पौखाल (टिहरी गढ़वाल): पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 29 जनवरी 2026 को अंतर सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का प्रथम मुकाबला अरावली सदन एवं शिवालिक सदन के मध्य खेला गया।
मैच से पूर्व उप-प्राचार्य महोदय द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। टॉस शिवालिक सदन ने जीता। खेल के दौरान शिवालिक सदन ने उत्कृष्ट तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अरावली सदन को 5–0 से पराजित किया।
शिवालिक सदन की ओर से मास्टर सागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए पाँच गोल दागे और मैच के नायक रहे। अरावली सदन के कप्तान मास्टर पवन तथा शिवालिक सदन के कप्तान मास्टर दिव्यांशु सजवाण रहे।
शिवालिक सदन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शारीरिक शिक्षक श्री उदित कुमार ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इसी प्रकार खेल भावना के साथ निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान श्री अनिल रावत, श्री सत्येंद्र सैनी, श्री कृष्ण कुमार यादव, श्री मनीष कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय एवं उप-प्राचार्य महोदय ने सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन