नानकमत्ता : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के डॉ. उमेश चन्द्र जोशी असिस्टेंट प्रो.( संस्कृत) सहित 37 अन्य प्राध्यापकों ने JNU मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त किया 15 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025 तक चले इस प्रशिक्षण एवं शैक्षिक भ्रमण योजना का उद्देश्य उत्तराखंड में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था एवं अकादमिक माहौल से राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अवगत कराना है।
उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड का यह सराहनीय प्रयास है जिससे उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था उन्नत और सुदृढ़ होगी।
पूर्व में जे एन यू में संस्कृत विषय के छात्र रह चुके डॉ उमेश चन्द्र जोशी अभी महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमता में असिस्टेंट प्रो के पद पर कार्यरत हैं।
प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजला दुर्गापाल प्रो विद्याशंकर शर्मा प्रो. मृत्युंजय शर्मा आदि प्राध्यापकों ने डॉ जोशी को शुभ कामनाएं प्रेषित की।
डॉ. उमेश जोशी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से निश्चित रूप से हमारे महाविद्यालयों का शैक्षिक वातावरण उन्नत होगा तथा छात्र छात्राएं उच्च शिक्षण संस्थानों के वातावरण को आत्मसात कर अपना सर्वांगीण विकास कर पाएंगे।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की हर प्रकार रक्षा करेगी सरकार- मदन कौशिक
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन
हरिद्वार: जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित, कांवड़ मेला के चलते लिया निर्णय