हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि गलत तरीके से कॉमर्शियल यूज़ में लाए जा रहे निजी वाहनों के स्वामियों पर अब विभाग की ओर से नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
(एआरटीओ) प्रवर्तन अधिकारी रश्मि पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले कुछ ऐसे वाहनों को विभाग के द्वारा पहले भी सील किया जा चुका है और उन पर कार्यवाही को अमल में लाया जा चुका है, जो बिना परमिट के संचालित किए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि ऐसे वाहन सड़क सुरक्षा की दृष्टि से तो खतरनाक हैं ही साथ ही राजस्व की दृष्टि से भी राज्य को हानि पहुंचा रहे हैं, ऐसे वाहनों के खिलाफ विभाग के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में कुछ ऐसे वाहन भी हैं जो कृषि कार्यों के लिए लिए गए थे लेकिन उनका उपयोग यदि गैर कृषि कार्यों में किया जा रहा है अथवा सड़क पर किया जा रहा है तो ऐसे वाहनों पर भी विभाग कार्यवाही कर रहा है तथा ऐसे वाहनों को बंद करने की कार्यवाही को भी अमल में लाया जाएगा।
रश्मि पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे वाहन स्वामियों से पत्राचार के माध्यम से भी संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें सूचित किया जा रहा है कि परिवहन अधिनियम के अंतर्गत अपने वाहनों का संचालन करें।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन