October 31, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

निर्वाचन 2027 हेतु गजा मे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ

डी पी उनियाल गजा: भारत की जनगणना 2027 हेतु आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद बिक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक भवन में तहसीलदार गजा राजेन्द्र सिंह गुनसोला ने किया।

तहसीलदार राजेन्द्र गुनसोला तथा प्रशिक्षक महेश असवाल व राकेश प्रसाद लसियाल ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण विषय है इसे मनोयोग से किए जाने की अपेक्षा है।

जनगणना के प्रथम फेज मे भवन गणना की गई है अब दूसरे फेज मे लोगों की गणना की जानी है, प्रशिक्षक महेश असवाल व राकेश प्रसाद ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसील के कर्मचारी प्रीतम सिंह मखलोगा, श्रेया चौहान सहित शिक्षा विभाग के देवेंद्र सिंह नेगी, जगत सिंह असवाल, दलबीर सिंह चौहान, संजय रमोला, किशोरी लाल पंत, राजेन्द्र सिंह चौहान, के. के. विजल्वाण, पदम दत्त, विजय लाल, आशीष कुमार, कुलदीप रांगड़, महिपाल सजवाण, अनिल विजल्वाण, गोपाल भंडारी, श्रीमती ज्योति शर्मा, बी. असवाल, सुधा रानी, हेमलता खंडूरी, अंजू, दिव्या, सुनीता, दीपा मालकोटी सहित कुल 40 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया है।

About The Author