हरिद्वार: हरिद्वार के पत्रकार हरि गौतम ने Haridwar, journalist hari gautam ने हर की पौड़ी पर गंगा में डूब रहे युवक की जान बचाने का साहसिक एवं सराहनीय कार्य किया है।
हरिद्वार के हर की पौड़ी पर शनिवार शाम तकरीबन 4:45 के आसपास हरिद्वार का खड़खड़ी निवासी 28-30 वर्षीय अजय नाम का युवक असंतुलित होकर गंगा के तेज बहाव बहकर डूब रहा था।
इसी दौरान पत्रकार हरि गौतम भी हर की पौड़ी पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे और जब काफी दूर तक युवक को बेहता देखा और कोई बहते युवक को बचा नहीं रहा था, तो हरि गौतम काफी तेजी से युवक के पास तैर कर पहुंचा और अपनी जान की परवाह न करते हुए गंगा से धक्का दे देकर युवक को पकड़कर बाहर निकला, जिससे युवक को नया जीवन मिला।
वरना युवक लगभग गंगा में पूरी तरीके से डूब ही चुका था, यह घटना हर की पौड़ी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, आसपास खड़े श्रद्धालुओं ने हरि गौतम द्वारा किए गए इस कार्य की बेहद प्रशंसा भी की और कहां की यदि आप ना होते तो यह आज नहीं बच पाता, इससे 15 दिन पहले भी हरि गौतम ने हरियाणा के एक युवक को गंगा से डूबते हुए बचाया था,
रोनाल्डो के वर्ल्ड कप जीतने की प्रार्थना करने के लिए रोज जाता हूं हर की पौड़ी
हरि गौतम फीफा वर्ल्ड कप में अपने आदर्श क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप जीतने के लिए लगभग 40 दिन से रोज हर की पौड़ी पर पहुंचकर रोनाल्डो के विश्व कप जीतने की प्रार्थना कर 11 डुबकी लगा रहा हूं इसलिए मैं रोज हर की पौड़ी जाकर गंगा स्नान करता हूं।
भारत के लोगों से अपील
हरि गौतम ने हर माता पिता से अपील की है कि बच्चों को पढ़ाएं या ना पढ़ाएं, लेकिन उसे तैरना जरूर सिखाएं, ताकि वह अपनी जान या किसी दूसरे की जिंदगी जरूर बचा सके। और यदि आपको तैरना नहीं आता है तो कहीं भी गहरे पानी में जाने की कोशिश ना करें, आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है।
हर की पौड़ी पर नहीं है कोई गोताखोर तैनात!
चार धाम यात्रा और आगामी कावड़ मेले से पहले हर की पौड़ी पर कोई भी गोताखोर तैनात नहीं है, इसलिए हरि गौतम ने सरकार से मांग की है कि हर की पौड़ी पर कावड़ मेले और यात्रा सीजन के दौरान हर वक्त गोताखोर तैनात रहने चाहिए।


More Stories
हरिद्वार: जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
गजा: सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण, दो विभागों की ढिलाई से स्वीकृति अधर में
हरिद्वार: सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित