एनटीन्यूज़: म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले चंपावत निवासी पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की।
इस दौरान सीएम ने उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए पवनदीप को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
बता चलें कि फिनाले में पांच मजबूत प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्हें बतौर पुरस्कार में एक स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये का इनाम भी मिला है। बता दें कि पवनदीप राजन मूल रूप से कुमाऊं के रहने वाले हैं।
पवनदीप का जन्म 1996 में चंपावत जिले के वल्चौड़ा गांव में हुआ और चंपावत से ही इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। पवनदीप पहाड़ की लोकगायिका कबूतरी देवी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स