October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पर शिव सेना उत्तराखंड ने आयोजित किया विशाल रक्तदान महायज्ञ

देहरादून (उत्तराखंड): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के गौरवशाली राष्ट्रसेवा काल (7 अक्टूबर 2001 – 7 अक्टूबर 2026) के ऐतिहासिक अवसर पर शिव सेना, उत्तराखंड द्वारा एक विशाल रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। ‘गुजरात के विकास पुरुष से लेकर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता’ के सफर को नमन करते हुए शिव सैनिकों ने इस सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम शिव सेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ जी शिंदे साहेब के आदेशानुसार और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल साहेब के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
200 से अधिक रक्त वीर हुए सम्मानित
इस सेवा अभियान के दौरान सैकड़ों शिव सैनिकों ने रक्तदान कर ‘रक्तदान-महादान’ का संकल्प लिया। समाज सेवा के इस बड़े कार्य में योगदान देने वाले 200 से अधिक रक्त वीरों को शिव सेना की ओर से सम्मान मेडल एवं मोमेंटो (स्मृति चिह्न) देकर सम्मानित किया गया और उनका मनोबल बढ़ाया गया।
सेवा और समर्पण के 25 साल: सागर रघुवंशी
इस अवसर पर शिव सेना उत्तराखंड के राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ये 25 साल सिर्फ सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प के 25 साल हैं। शिव सेना का मूल मंत्र ही ‘80% समाज सेवा और 20% राजनीति’ है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी के पूरे परिवार की खुशियाँ बचा सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि युवा रक्त वीर ही शिव सेना की असली ताकत हैं।
कार्यक्रम में यह गणमान्य रहे उपस्थित
इस विशाल रक्तदान कार्यक्रम में प्रदेश प्रचारक श्री शिवम कुमार, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्री मुनिश चौहान, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष श्री अरुण कश्यप, नीरज जोशी, अरुण वर्मा, सुखवीर सिंह, हार्दिक बिष्ट, नीरज गोस्वामी, करण कुमार, नयन कुमार, अमित पाल, कर्ण गोस्वामी, सूरत कोश्यारी, अदिति बिष्ट, भावना आर्या, सुमित्रा बिष्ट, कोमल, संगीता मेहता, सोनिया आर्या सहित सैकड़ों की संख्या में शिव सैनिक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed