ऋषिकेश।पण्डित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्व विद्यालय परिसर, ऋषिकेश में बुधवार को मतदाता जागरूकता के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
छात्रों और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता शपथ ली। और लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों कोअनिवार्य रूप से मतदान करने कीशपथ दिलाई।
साथ हीअपने क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत ने बताया कि अभिभावकों तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बच्चे होते हैं। बच्चों के जरिए अभिभावकों को वोटिंग के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा सकता है।
इस अवसर पर विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो गुलशन कुमार ढींगरा सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ बी एल आर्य,जोत सिंह भंडारी,सुरेंद्र नौटियाल, उमेश, शिवानी, शकुंतला शर्मा, शैलेंद्र डंगवाल
अभिनव बेंजवाल, कृष्ण, नंदिनी, शिवानी नेगी, विजय भट्ट, प्रियंका दुबे, रजनी देवी, पूनम सजवान,आशा रावत, अंजू रावत,अंजू देवी, ऋषि मोहन पवार, ऋषि कपूर, सत्येंद्र रावत, रविंद्र नीरज आदि मौजूद थे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स