देवभूमि पूर्व-सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार द्वारा दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी ने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सभागार में सुबह 10 बजे से 03 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में द्वितीय विश्य युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों तथा वरिष्ठ पूर्व-सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। समिति के सचिव विजय शंकर चौबे ने समिति के सभी सदस्यों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध किया।
बैठक में कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस दौरान योगेंद्र पुरोहित, ब्रह्म स्वरूप शर्मा, प्रकाश चंद्र भट्ट, प्रवेंद्र कुमार, ओम प्रकाश थापा, दुर्ग बहादुर थापा, जगमोहन सजवाण, भैरव दत्त नैनवाल, डॉ. ए के गुप्ता, नंदन सिंह कठायत, शिव नंदन, मनोज भट्ट, मुकेश कुमार चंदोलिया आदि उपस्थित थे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स