संजीव शर्मा, एनटीन्यूज़,हरिद्वार: भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने प्रेस को जारी बयान में कोरोना संक्रमण (ओमीक्रोन) के तेजी से बढ़ रहे मामलो पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े जिस तरह निरंतर दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं यह अत्यंत ही चिंता का विषय है!
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में व्यस्त हैं और चुनाव को संपूर्ण कराने की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन पर आ गई है जल्द ही प्रशासन भी चुनावों को संपन्न कराने में पूरी तरह व्यस्त हो जाएगा ! उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी देश की जनता की सुरक्षा को लेकर चिंतित एवं गंभीर नहीं है!
उन्होंने कहा कि ऐसे वर्तमान चुनावी माहौल में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सावधानी अपना बचाव के नियम का पालन करते हुए अपनी स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा स्वयं करनी होगी !
उन्होंने कहा कि कोरोना की सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकले एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें!



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन