कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा सिमरनजीत कौर को स्मृति चिन्ह, गंगाजली और रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह सचिव महताब आलम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिमरनजीत कौर ने कहा कि न्याय को सरल, सुलभ और कम खर्चीला बनाने के उद्देश्य से “समाधान समारोह 2026” के तहत विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आपसी सहमति और सुलह-समझौते के जरिए लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभिन्न न्यायालयों में बड़ी संख्या में ऐसे मामले लंबित हैं, जिन्हें संवाद और आपसी सहमति से आसानी से सुलझाया जा सकता है। लोक अदालत व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
सिमरनजीत कौर ने जानकारी दी कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21 अप्रैल 2026 से समाधान समारोह अभियान शुरू किया जा चुका है, जबकि 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उपयुक्त मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय स्तर पर पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को समझौते के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही पक्षकार शारीरिक रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी इन बैठकों में शामिल हो सकेंगे।
उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सुलह-समझौते से न केवल न्यायालयों का बोझ कम होगा, बल्कि लोगों को लंबे समय से चल रहे विवादों से भी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में बालकृष्ण शास्त्री, कुलभूषण शर्मा, डॉ. शिवा अग्रवाल, मनोज खन्ना, रजनीकांत शुक्ला, संदीप शर्मा, लव शर्मा, संदीप रावत, राहुल वर्मा, शैलेंद्र गोदियाल, शिवकुमार, शिवांग अग्रवाल, गुलशन नैयर, श्रवण झा, रूपेश वालिया, सुनील दत्त पांडे, निशा शर्मा, राजकुमार, हिमांशु द्विवेदी, आदेश त्यागी, प्रशांत शर्मा, अविक्षित रमन, रामचंद्र कनौजिया, रत्नमणि डोभाल, जोगेंद्र मावी, वैभव भाटिया, शैलेंद्र ठाकुर, महावीर नेगी, महेश पारीख, रामसिंह सैनी, प्रतिभा वर्मा, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, हरीश, राजकुमार पाल एवं एडवोकेट रमन सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
About The Author
संजीव शर्मा
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती