- फेक न्यूज फैलाने के केस में पुलिस ने दो महिला पत्रकारों को हिरासत में लिया
त्रिपुरा पुलिस के कहने पर असम पुलिस ने दो महिला पत्रकारों समृद्धि सकुनिया (21) और स्वर्णा झा (24) को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ त्रिपुरा के एक थाने में धार्मिक उन्माद पैदा करने के लिए फेक न्यूज फैलाने और आपराधिक साजिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। इस बीच, एडिटर्स गिल्ड ने दोनों पत्रकारों को रिहा करने की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों का दावा है कि वे पत्रकार हैं, हालांकि दोनों किसी भी मीडिया हाउस से जुड़ा उचित पहचान पत्र नहीं दिखा पाईं। इनमें से एक युवती ने खुद को ओडिशा के झारसुगुडा की और दूसरी ने दिल्ली की रोहिणी निवासी बताया है। इन्हें उस समय पकड़ा गया जब वे किराये के वाहन से गुवाहाटी जाने का प्रयास कर रही थीं। इन्हें असम के करीमगंज जिले में हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने बताया कि सुबह-सुबह उन्हें धार्मिक उन्माद फैलाने की धारा 153-ए के तहत नोटिस दिया गया था और धर्मनगर के एक होटल में आपराधिक साजिश रचने को लेकर गोमती नगर जिले के काकराबन थाने में दर्ज मामले में बयान दर्ज कराने को कहा था।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज ने ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गजा: जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांग पूरी करो सरकार
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल बीएचईएल में अलंकरण समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ