उत्तर प्रदेश: लखनऊ में दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
यह मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया का है। शुक्रवार की तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


More Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय नानकमत्ता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल श्रीमद्भागवत महापुराण कथा मे हुए, शामिल व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद