April 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

बिजनौर: 26 अप्रैल को होगा भगवान परशुराम जी की जिलास्तरीय भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

बिजनौर: समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्रा 26 अप्रैल 2026 को बिजनौर में बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी।

विभोर कौशिक

विभोर कौशिक एडवोकेट ने बताया कि ब्राह्मण समाज ने किया समस्त ब्राह्मण बंधुओं एवं समस्त सनातनी बंधुओं का आह्वाहन, इस बार शोभायात्रा में शामिल होंगे संपूर्ण जिले से स्वर्ण समाज एवं सनातन प्रेमी हजारों बंधु , सभी संगठनों के द्वारा शोभा यात्रा को भव्यता देने के लिए तन मन से साथ दिया जा रहा है।

शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र सुंदर एवं मनमोहक झाकियां रहेंगी, शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए युवाओं ने किया दिन रात एक ,सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनसंपर्क करके निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे है है एवं शोभायात्रा में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

तुषार शर्मा

तुषार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि दिनांक 26 अप्रैल 26 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से ही ब्राह्मण परिपाटी के अनुसार पुरोहित संघ द्वारा हवन पूजन कराया जाएगा, उसके पश्चात भक्ति मय भजन/संगीत कार्यक्रम एवं सूक्ष्म प्रस्तुतियां तथा लगभग 3 बजे से शोभा यात्रा की शुरुवात कर दी जाएगी,जो नगर के मुख्य मार्ग जैसे मदनमोहन का चौराहा, सुदामा पार्क, गणेश धाम, रम्मू का चौराहा , पुरानी तहसील , महिला थाना , सुनार बाजार , घंटाघर , शंभुदयाल का चौराहा, पोस्टऑफिस का चौराहा, नगरपालिका चौक, सिविल लाइन बाजार , शक्ति चौक होते हुए शहनाई बैंक्वेट हॉल पर सम्पन्न होगी।

About The Author