आज आईएससी 12वीं के नतीजो में देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल ने फिर परचम लहराया । ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून की छात्रा अमीषी अग्रवाल ने आईएससी 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में जगह बनाई ।
अमीषी अग्रवाल ने दसवीं में भी 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया था । अमीषी अग्रवाल ने बताया कि वह साइकोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा है ।
इस उपलब्धि पर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य मैडम थपलियाल, गुरुजनों एवं माता-पिता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
अमीषी के पिता डॉ अशोक कुमार अग्रवाल राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर और माता श्रीमती दीपिका अग्रवाल पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं ।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाने की रखी मांग
हरिद्वार: व्यापारी नेता सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित