संजीव शर्मा एनटीन्यूज़ हरिद्वार: हरिद्वार से हरिद्वार के जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद भी छुट्टी के दिन रविवार को दफ्तर खोल कर बैक डेट में अध्यापकों के समायोजन और अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पत्र तैयार करने के मामले में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जोगेंद्र सिंह राणा के खिलाफ सस्पेंड करने की संस्तुति की कार्रवाई की है।
जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि दौलतपुर विद्यालय में आचार संहिता के बावजूद नियम विरुद्ध कार्य की शिकायत मिली थी।
मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद मिले तथा नियुक्ति पत्र बनाये जा रहे थे। सीईओ की संलिप्तता की जांच कराई गई जिसमें प्रथम दृष्टया उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई।
आचार संहिता के बाद भी समायोजन और नियुक्ति कार्य करना बहुत ही गंभीर विषय है। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिक्षा सचिव और निदेशक को सस्पेंड करने के साथ ही कठोर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेज दिया गया है।


More Stories
हरिद्वार: राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कार्यशाला का समापन
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं इंड्रस्टीयल एसोसिएशन की समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित
चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हमला, सरकार के दावों पर उठाए सवाल