रुड़की। भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेजप्रताप सैनी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में तेजप्रताप बाल बाल बच गए। तेजप्रताप अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आई एक वेगनआर कार रुकी, जिसमें से 4 अज्ञात हमलावर निकले और उन्होंने तेजप्रताप पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
दिन दहाड़े घटी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अफरातफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस हमले से तेजप्रताप बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद तेजप्रताप सैनी अपने सैकड़ों समर्थकों और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली सिविल लाइन पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि वह इस घटना को लेकर तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि रविवार को सैनी आश्रम, ज्वालापुर में समाज की बड़ी बैठक में आदेश सैनी द्वारा तेजप्रताप सैनी पर हमला किया गया था, और उन्होंने ज्वालापुर कोतवाली में इस हमले को लेकर तहरीर भी दी थी।
जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह किसी की सुनियोजित साजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तेजप्रताप समर्थकों में इस हमले को लेकर भारी आक्रोश है और वह दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन