हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को लक्सर क्षेत्र गंगदासपुर गांव पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की जमीनी हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से सीधे बातचीत कर सत्यापन कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन पूरा किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों का संकलन तेजी से किया जाए।
मयूर दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार एक सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची है। ऐसे में घर-घर जाकर सत्यापन अभियान को और गति दी जाए तथा ऐसे पात्र नागरिकों को भी सूची में शामिल किया जाए जिनका नाम अब तक दर्ज नहीं हो पाया है।
डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उनके अचानक निरीक्षण से संबंधित अधिकारियों में भी सक्रियता बढ़ी दिखाई दी। प्रशासन का लक्ष्य है कि एसआईआर अभियान को समयबद्ध और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सफल बनाया जाए। इस दौरान SDM अनिल शुक्ला, कानूनगो रमेशचंद्र सहित कईं प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद थे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम