शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमण्डल टिहरी गढ़वाल मे आज दिनांक 25 फरवरी, 2026 को DRR-CCA CLUB के अन्तर्गत ’आर्द्रभूमि और आपदा लचीलापन’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के०एस० जौहरी जी ने छात्र-छात्राओं को कहा कि देश- राज्य में आ रहे आपदाओं से पूर्व हमें आपदा की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है, इस विषय की मुख्य वक्ता भूगोल विभाग प्रभारी श्रीमती रश्मि ने आर्द्रभूमि और आपदा लचीलापन से संबंधित जानकारी को छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर DRR-CCA CLUB के नोडल अधिकारी श्री रमेश चन्द्र, सदस्य डॉ० प्रमोद सिंह, डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० अजय कुमार, श्रीमती सीमा, श्री हरिमोहन, श्री धिरेश विजल्वान श्री कृष्णपाल सिंह, श्री अंशु टम्टा, डॉ० योगेन्द्र सिंह गुसाईं, श्री जोगेन्द्र कुमार, डॉ० श्याम कुमार, डॉ. मीरा रावत श्री सचिन सिंह, श्री रोहित कुमार कार्यालय कर्मचारी श्री कुन्दन लाल, श्री अंकित रावत, श्री सुरेन्द्र रावत, श्री मिलन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी,श्री कांति राम एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के योगमय जीवन के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने की पहल, पाँच गांवों में निःशुल्क योग शिविरों का यज्ञ के साथ समापन
हरिद्वार: महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल, मूल दस्तावेज गायब मिलने पर मचा हड़कंप
शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति,अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश