अगरोडा, 20 अगस्त 2026: आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार एवं उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में तथा प्राचार्य डॉ० के० एस० जौहरी एवं महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ० अजय कुमार के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य महोदय द्वारा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दिग्विजय सिंह (परियोजना अधिकारी, देवभूमि उद्यमिता योजना, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र) का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ० अजय कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत अब तक महाविद्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रमों को पी.पी.टी. के माध्यम से अवगत करवाया और छात्र-छात्राओं को इस योजना द्वारा उनके विचारों के माध्यम से एक सफल उद्यमी बनने हेतु प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दिग्विजय सिंह (परियोजना अधिकारी, देवभूमि उद्यमिता योजना, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र) द्वारा स्वरोजगार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा विगत कुछ दिनों पूर्व हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय बूट कैंप में महाविद्यालय के प्रतिभागी छात्रों के विषय में जानकारी प्रदान की गई और बताया गया कि महाविद्यालय के 05 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से 01 छात्र साहिल सिंह नेगी का चयन राज्य स्तरीय अग्रिम कार्यक्रमों के लिए हुआ है तथा एक छात्रा सपना राणा का नाम चयन हेतु प्रतीक्षा सूची में है।
दिग्विजय सिंह जी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में छात्रों को स्थानीय संसाधनों पर आधारित नवाचारपूर्ण व्यवसायिक विचार विकसित करने का आह्वान किया तथा उद्यम स्थापना, बाजार विश्लेषण एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य महोदय द्वारा चयनित छात्र साहिल सिंह नेगी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय द्वारा इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्र में स्वरोजगार के कार्य तथा उद्यमिता के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया गया।
मंच का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० जोगेंद्र कुमार द्वारा किया गया। श्री दिग्विजय सिंह (परियोजना अधिकारी, देवभूमि उद्यमिता योजना, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र) द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की एक परीक्षा आयोजित की गई, जिसके परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र दिये गये। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित