राजकीय महाविद्यालय कमांद में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी फाउंडेशन के तत्व दान में पांच दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी 2026 को दीप प्रज्वल किया गया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर दीपक राणा के द्वारा किया गया। नांदी फाउंडेशन ट्रेनर के रूप में दिव्या शर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ नौकरी और स्वरोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस रखने की सलाह दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियां करवाई जिससे छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बड़े और अपने लिए स्किल के आधार पर अनेक रोजगार तलाश सके क। वर्तमान दौर से स्मार्ट कंप्यूटर ,एआई जैसे विधाओं में करियर बनाने की ज्यादा संभावना है इसके अलावा जीवन कौशल सॉफ्ट स्किल के साथ-साथ इंटरव्यू स्किल का भी छात्रों को ध्यान रखना चाहिए से संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओं से साझा की।
प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शेफाली शुक्ला के द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रेरित किया।
दिनांक 27 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय कमान में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी फाउंडेशन के कार्यशाला का समापन किया गया।
कार्यक्रम के समापन में छात्रा दीपिका के द्वारा कार्यशाला से संबंधित फीडबैक दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर बिना रानी , नीना शर्मा, सतेंद्र डोभाल, पूजा रानी आदि उपस्थित रहे।


More Stories
हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का संदेश, बिल्वकेश्वर मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी