चिन्यालीसौड़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के अंतर्गत विभागीय परिषद की गतिविधियों के तहत 25 अप्रैल 2026 को दो रोचक प्रतियोगिताओं “नो योर इंग्लिश” क्विज प्रतियोगिता एवं “स्पेलॉथॉन” का सफल आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता “नो योर इंग्लिश” के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: अदिति पंवार (बीए 4 सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: हर्ष (बीए 2 सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: आयशा (बीए 2 सेमेस्टर)
“स्पेलॉथॉन” प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे:
प्रथम स्थान: अदिति पंवार (बीए 4 सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: हर्ष (बीए 2 सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: गुंजन (बीए 2 सेमेस्टर)
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या डॉ. रजनी चमोली भी उपस्थिति रहीं। निर्णायक मंडल में शिक्षाशास्त्र विभाग के डॉ. भूपेश चन्द्र पंत एवं वाणिज्य विभाग की डॉ. सुगन्धा वर्मा सम्मिलित रहे।
अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


More Stories
महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया हरेला लोक पर्व
गजा से चोरी किए गए माल सहित पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
गजा: हरेला पर्व पर नगर पंचायत एवं वन विभाग ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण