उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, 09 अगस्त 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में साप्ताहिक ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आज प्रथम दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ शुभारंभ किया गया।
अभियान के प्रथम दिवस महाविद्यालय परिसर की साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े सजावटी तत्वों से आकर्षक रूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। अभियान में महाविद्यालय के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए परिसर के सौंदर्यीकरण में सक्रिय योगदान दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों की भावना विकसित करने में ऐसे अभियानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों द्वारा किए गए उत्साहपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही ऐसे राष्ट्रव्यापी अभियानों को जन-अभियान का स्वरूप प्रदान करती है।
आयोजन में मुख्य निरीक्षण डॉ. किशोर सिंह चौहान, डॉ. किरण जोशी, रोवर प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. बृजेश चौहान, डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल का रहा।
साथ ही महाविद्यालय के डॉ खुशपाल, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ निशी दुबे, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, कर्मचारी, रोवर-रेंजर स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी महाविद्यालय में विभिन्न राष्ट्रभक्ति एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


More Stories
क्रान्ति दिवस तथा काकोरी काण्ड दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: रेलिंग पार कर गहरे पानी में उतरे 3 कांवड़िये, 2 लापता और 1 को जल पुलिस ने बचाया