February 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय जखोली में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजकीय महाविद्यालय जखोली जनपद रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में 08 मई 2025 को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया ।

जिसमें राजकीय महाविद्यालय जखोली , रेड क्रॉस इकाई में पंजीकृत छात्र छात्रों को मानवता, मानवता के हित में सेवा करना, सामाजिक सेवा करना और सभी को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (कु.) माधुरी जी एवं रेड क्रॉस इकाई के प्रभारी डॉ. सुभाष कुमार ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए समाज सेवा में तत्पर रहने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

About The Author