आज दिनांक 15 10.2025 को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में प्राचार्य डॉ विजेंद्र लिंगवाल जी के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग व स्वीप के संयुक्त तत्वाधान में डॉ रवि चंद्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाा।
जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तान्या बडियारी , द्वितीय स्थान संजना रावत और तृतीय स्थान कृतिका ने प्राप्त किया तीनों ही छात्राएं बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं हैं ।
प्रतियोगिता में नंदिनी, तानिया, सृष्टि ,डोली, पायल ,धीरज, आकृति, सानिया, मंजू ,प्रियंका, वंशिका ,ऋषिका, अभिषेक पवार आदि ने प्रतिभाग किया तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संदीप कश्यप, डॉ संगीता कैंतूरा, डॉ संगीता खड़वाल,डॉ संगीता सिदोला ,डॉ नीलम प्रहरी, डॉ अंचला नौटियाल, डॉ गुलनाज फातिमा, डॉ उर्वशी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार के सिडकुल में नाले में गिरी बच्ची का पुलिस द्वारा जारी सर्च अभियान में 30 घंटे बाद मिला शव
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हुआ एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: बृजवासी सामाजिक संस्था, BHEL हरिद्वार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्षिकोत्सव भव्य आयोजन